राजस्थान: भजनलाल सरकार का बडा फैसला खत्म किये 9 जिले और 3 संभाग

राजस्थान: भजनलाल सरकार ने राजस्थान मे बडा फैसला लिया है जिसमे सरकार ने 9 जिले और 3 संभाग को खत्म कर दिया है|

भजनलाल सरकार का यह बडा फैसला यह जिले और संभाग राजस्थान की पिछली गहलोत सरकार द्वारा घोषित किये गए थे लेकिन अब भजनलाल सरकार ने इन जिलों और संभाग को खत्म कर दिया है खत्म किये हुए जिलों के नाम है -केकडी ,गंगापुरसिटी ,शाहपूरा ,नीमकाथाना ,जोधपुर ग्रामीण ,जयपुर ग्रामीण ,अनूपगढ़ ,सांचौर और दूदू जिला शामिल है

पिछली गहलोत सरकार ने कुल 17 नए जिले घोषित किये थे जिनमे से 9 जिले भजनलाल सर्कार ने खत्म कर दिए अब सिर्फ 8 जिले पिछली सरकार द्वारा घोषित किये हुए बचे है – डीग ,व्यावर ,बालोतरा ,डीडवाना ,कोटपूतली-बहरोड ,खैरथल-तिजारा ,सलूम्बर ,फलौदी बचे है अब राजस्थान मे केवल 7 संभाग और 41 जिले रहेंगे|

कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा की इन जिलों और संभागो को खत्म करने की वजह व्यावहारिक समस्याएं थी जैसे की पर्याप्त तहसील न होना कार्यालयों मे व्यवस्था न होना समीक्षा समिति ने यह फैसला सभी जिलों की उपयोगिता को लेकर स्पष्ट निकलकर यह फैसला लिया गया है|

राजस्थान: कांग्रेस का आंदोलन

भजनलाल सरकार के इस बड़े फैसले के बाद अब कांग्रेस सरकार का बड़ा बयान आया है कांग्रेस सरकार ने भजनलाल सरकार के फैसले पर जनवरी मे आंदोलन करने का फैसला लिया है|

Leave a Comment